फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चिकित्साधिकारी, फार्मेसी अधिकारी और एमपीडब्ल्यू का हुआ तबादला

Fri, 10 Jul 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडखाल : ड्यूटी से गायब रहने का लगा था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश/यमकेश्वर। पौड़ी जिले के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडखाल में कार्यरत चिकित्साधिकारी नीतू तेजयान, फार्मेसी अधिकारी अनुराधा और एमपीडब्ल्यू बृजराज का तबादला कर दिया गया है। इन पर उपस्थिति में लापरवाही बरतने का आरोप था। जांच समिति की सिफारिश पर यह कार्रवाई हुई है। अस्पताल में नए कर्मचारियों की तैनाती के आदेश जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने जारी किए हैं।
ग्राम पंचायत नांद मल्ला और झैड़ के ग्राम प्रधानों ने शनिवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी को शिकायत पत्र दिया था। उन्होंने नीतू तेजयान और अनुराधा पर उपस्थिति में अनियमितता का आरोप लगाया था। सोमवार को चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी और तीनों कर्मचारियों के स्थानांतरण की संस्तुति की। ग्रामीणों ने 10 दिन में स्थानांतरण न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

नौ जुलाई को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी शैलेंद्र पांडेय ने आदेश जारी किए। चिकित्साधिकारी नीतू तेजयान को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पांग पाबो विकासखंड भेजा गया है। फार्मेसी अधिकारी अनुराधा को आयुष विंग राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय बडियारगांव में तैनात किया गया है। एमपीडब्ल्यू कर्मचारी बृजराज को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिमलना स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

-
नए स्टाफ की तैनाती
गैंडखाल चिकित्सालय में नए स्टाफ की तैनाती भी की गई है। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय आयुष विंग बसंतपुर (कोट विकासखंड) से चिकित्साधिकारी अवधेश डंगवाल को यहां भेजा गया है। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय आयुष विंग बडियारगांव से विजय प्रसाद कलूड़ा को भी गैंडखाल में तैनात किया गया है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय माला के एमपीडब्ल्यू कर्मचारी वीरेंद्र को भी गैंडखाल में तैनाती मिली है। सभी कर्मचारियों को जल्द ही पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें