फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवामय ऋषिकेश के समर्थन में संतो ने की बैठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय संत समिति के तत्वावधान में राम तपस्थली ब्रह्मपुरी में संतों की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ऋषिकेश को भगवा रंग में रंगने और मांस मदिरा को प्रतिबंधित करने को लेकर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री उमा भारती भी बैठक में शामिल हुईं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष स्वामी गोपालाचार्य ने कहा कि भगवामय ऋषिकेश का प्रस्ताव किसी व्यक्ति विशेष का प्रस्ताव नहीं है, यह संतों का प्रस्ताव है। भाजपा के कुछ पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। यह विरोध भगवा रंग का ही विरोध नहीं, अपितु संत समाज का विरोध है। महंत लोकेश दास ने कहा कि भगवा रंग भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। स्वामी दयाराम दास महाराज ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा यदि ऐसे पार्षदों का बहिष्कार करते हुए निष्कासन नहीं करती है तो संत समाज को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में ऋषिकेश क्षेत्र में मदिरा एवं मांस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने, राफ्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी करने, ब्रह्मपुरी के आश्रम की लीज का नवीनीकरण करने, संतों की संगठनात्मक एकता, धर्मशालाओं को खुर्द बुर्द होने से बचाए जाने, आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि संत समाज सर्वोपरि है।
इस अवसर पर स्वामी रामकृपाल दास महाराज, महंत सुरेश दास महाराज, महंत लोकेश दास, स्वामी शंकर तिलक, राघवेंद्र दास महाराज, महामंडलेश्वर गणेश दास महाराज, स्वामी चक्रपाणि महाराज, प्रेम वर्णी महाराज, महामंडलेश्वर महावीर दास महाराज, प्रमोद दास, राजेंद्र दास और पंडित रवि शास्त्री उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें