फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान कॉल को न उठाएं, ठगी से बचें- थानाध्यक्ष आरके सकलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला में महिला सशक्तीकरण सप्ताह के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को मार्शल आर्ट के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आरके सकलानी, साइबर क्राइम सेल ढालवाला के प्रभारी आशीष कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. कौशल्या डंगवाल ने किया।
विज्ञापन

साइबर सेल के प्रभारी आशीष कुमार ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को फेसबुक और व्हाट्सएप पर पैसा मांगने वालों से सावधान रहने की सलाह दी। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने साइबर अपराध को भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि युवक, युवतियों और महिलाओं को इंटरनेट का प्रयोग करते समय सावधानी से करना चाहिए। ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए किसी अनजान कॉल और अनजान लिंक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि गलती से किसी के साथ ऑनलाइन रुपये की धोखाधड़ी या फेसबुक, व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक सामग्री का आभास होता हो तो अविलंब राष्ट्रीय साइबर पोर्टल (एनसीपी) या फिर स्थानीय साइबर सेल या थाने में अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच शिवानी गुप्ता ने 100 छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर संस्थान के सचिव हरगोविंद जुयाल, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. माधुरी कौशिश, डॉ. निखिल कीर्तिपाल, डॉ. कमलेश कुमार भट्ट, आशीष गुप्ता, डॉ. एलएम जोशी, डॉ. निधि श्रीवास्तव, डॉ. अनिता पांडे, अजय तोमर, प्रदीप पोखरियाल, पूजा पंवार, सुमित कुमार, शुभम मिंगवाल और अंशु यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें