फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, कांप्लेक्स समेत सात अवैध निर्माण सील

विज्ञापन
ऋषिकेश में बिना नक्शा पास भवनों को सील करती एमडीडीए की टीम। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। अवैध निर्माण पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई जारी है। एमडीडीए ने ऋषिकेश में एक व्यावसायिक कांप्लेक्स और छह दुकानों को सील किया है। बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से कांप्लेक्स और दुकानों का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एमडीडीए सचिव हरबीर सिंह ने आशुतोष नगर स्थित कार्यालय में निर्माण अनुभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। एमडीडीए सचिव ने अधिकारियों से शहर में चिन्हित अवैध भवनों की सूची मांगी। उन्होंने अधिकारियों को चिह्नित भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई के निर्देश दिए। दोपहर में अवैध कब्जों पर एमडीडीए की टीम की ताबतोड़ कार्रवाई से योगनगरी में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने श्यामपुर क्षेत्र और वीरभद्र मार्ग पर एक कांप्लेक्स समेत सात अवैध निर्माणों को सील कर दिया। एमडीडीए के सहायक अभियंता पीएन बहुगुणा बताया कि खदरी रोड, श्यामपुर में जगदीश की नवनिर्मित तीन दुकानें, वीरभद्र मार्ग पर बाल मुकुंद की एक दुकान, गोविंद लाला की दो दुकानें और वीरभद्र मार्ग पर एसबीआई बैंक शाखा के पास अनिल कुमार के व्यावसायिक कांपलेक्स को सील किया गया है। पीएन बहुगुणा ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। टीम में अवर अभियंता अनुज पांडेय, सुपरवाइजर एसएन भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन

अवैध भवनों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है। भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई भी की जा रही है। भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी जल्द शुरू की जाएगी।
- हरबीर सिंह, सचिव, सचिव, एमडीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें