फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवस्थापना बजट बढ़ाने को सीएम से मिली मेयर

विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करती मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। मेयर अनीता ममगाईं ने अवस्थापना बजट बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मेयर ने मुख्यमंत्री को बताया ऋषिकेश नगर पालिका को नगर निगम बनने के ढाई साल बीत चुके हैं। लेकिन निगम को अब भी पालिका का बजट मिल रहा है। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

मेयर अनीता ममगाई ने मुख्यमंत्री को बताया अवस्थापना बजट न बढ़ने से शहर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जो नए क्षेत्र निगम में जुड़े हैं वहां पर विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं, क्षेत्रीय पार्षद विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं। लेकिन बजट की कमी से निर्माण कार्य शुरु नहीं हो पा रहे हैं। शासन की ओर से अवस्थापना बजट न बढ़ाए जाने से निगम का अधिकांश बजट कर्मचारियों के वेतन देने में ही खर्च हो रहा है। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल नए क्षेत्रों से जुड़े निकायों में अवस्थापना बजट जारी करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य के विकास के लिए जो लक्ष्य तय किए हैं, उसी के अनुरूप योजनाओं को बजट दिया गया है, जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें