भट्टोंवाला में शहीद हमीर पोखरियाल स्मृति द्वार का लोकार्पण करते विस अध्यक्ष।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। शहीद हमीर पोखरियाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद की स्मृति में विधायक निधि से 3 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बने स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने गुमानीवाला क्षेत्र के लिए विधायक निधि से 100 स्ट्रीट लाइट लगवाने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुकाबला करते हुए राइफल मैन हमीर पोखरियाल आतंकवादियों से लोहा लेते समय शहीद हो थे। वे भारतीय सेना में 36 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। इस मौके पर उन्होंने शहीद हमीर पोखरियाल के पिता जयेंद्र पोखरियाल, शहीद विकास गुरुंग के पिता रमेश गुरुंग, शहीद प्रदीप पोखरियाल के पिता कुंवर सिंह पोखरियाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर खड़े वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। इन वीर जवानों के त्याग व बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं। हम सभी वीर शहीदों के परिवारों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस अवसर पर सूबेदार किशोर सिंह, कैप्टन शिवपाल पोखरियाल, राजेश व्यास, मानवेंद्र कंडारी, दीपा राणा, चमन पोखरियाल, राजवीर रावत, रवि शर्मा, सुमति देवी, आरती भट्ट, रणजीत थापा, धर्मेंद्र छेत्री, बबीता डोभाल, संगीता शुक्ला, तेक सिंह राणा आदि मौजूद थे।