विश्व वानिकी दिवस मेयर अनीता ममगाईं ने देहरादून रोड स्थित वन विभाग के बैरियर के पास पौधा रोपण किया। उन्होंने कहा कि यदि वनों का संरक्षण न किया गया तो आने वाले समय में मानव जाति खतरे में पड़ जाएगी।
मेयर ने कहा कि हमें वनों के संरक्षण करने के साथ ही पौधारोपण को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि गर्मियों कुछ लोगों की ओर से जंगलों में आग लगाई जाती है जिससे वन संपदा के साथ ही जीव-जंतु, कीट-पतंगे जलकर राख हो जाते हैं। शहरीकरण के कारण जंगलों को काटा जा रहा है। जिससे जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वॉर्मिंग, ग्लेशियर का पिघलना जैसी समस्याएं आ रही हैं। यदि हम प्रकृति का दोहन करते रहेंगे तो आने वाले समय मानव जाति खतरे में पड़ जाएगी। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, वन दरोगा रामपाल, दीपक सिंह, सुनीता, सुनील आदि उपस्थित थे।
वहीं विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से रंभा नदी के तट पर पौधारोपण किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विनोद जुगलान, हेमंत गुप्ता, वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी, मनोज कुमार, सुरेश चंद्र आदि उपस्थित थे।
अनुग्रह नक्षत्र वाटिका में पौधे रोपे
विश्व वानिकी दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में अनुग्रह नक्षत्र वाटिका की स्थापना की गई। वाटिका कई प्रकार के औषधीय पौधे रोपे गए। शुभारंभ स्वामी नारायण आश्रम के परमाध्यक्ष ऋषिराज सुनील भगत और जेआरडब्लू सिंह ने किया। डॉ.एसएन मिश्रा ने कहा कि हमारा शरीर पंच तत्वों से बना है, उसका संरक्षण नक्षत्र वाटिका हर्बल वाटिका उद्यान से ही संभव है। महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने कहा कि हर औषधीय पेड़ का अपना महत्व है। इस अवसर पर मेघपाल सिंह, धन पाल सिंह, संजीव तिवारी, विनोद जुगलान, डॉ.धीरेंद्र रांगड़, वंदना नेगी, सरिता भट्ट, डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल, सुनील कुटलेहिरिया, अपर्णा सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, रमाशंकर विश्वकर्मा, सुशील सैनी, हरेंद्र राणा, माधुरी रावत, मनोज कुमार गुप्ता, शिवचरण लखेड़ा आदि उपस्थित थे। संवाद