फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने दिलों में परिवर्तन करें भाजपाई : किशोर

Sat, 03 Dec 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
कांग्रेस सतत विकास संकल्प यात्रा के दौरान रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तरकाशी से कांग्रेस की सतत विकास संकल्प के तीर्थनगरी पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा नटराज चौक से रेलवे स्टेशन होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जनसभा के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। परिवर्तन सड़कों पर नहीं, बल्कि दिलों में करने की जरूरत है। परिवर्तन के नाम पर केंद्र सरकार ने महापुरुष महात्मा गांधी और महालक्ष्मी का अपमान कर देश के सवा सौ करोड़ लोगों को 500 और एक हजार के नोट बंद करके बेईमान करार देकर परेशानी में डाल दिया है।

केंद्र सरकार महंगाई और आंतकवाद पर लगाम कसने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सीमापार से आंतकवाद रोकने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक हुआ या नहीं। इस बात का अभी कुछ पता नहीं है। सीमा पर वीर सैनिक शहीद हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री में सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय बटोरने की होड़ है।
विज्ञापन


वीर सैनिकों के शहीद होने पर वे खुद माला पहनकर वाहीवाही लूट रहे हैं। नोटबंदी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन लाने का राग अलाप रहे हैं।  नोटबंदी होने से मजदूर, किसान, व्यापारी, नौकरीपेशा और आम आदमी परेशान हो गया है।

 2013 आपदा में प्रदेश की जनता और चारों तीर्थ धामों ने जो त्रासदी झेली उसे उबरने के लिए केंद्र सरकार ने साढे़ चार हजार करोड़ का बजट रोक दिया। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने चारों धामों में बेहतर सुविधाओं का विस्तार कर देश-विदेश को सुरक्षति उत्तराखंड का संदेश दिया।

यही वजह है कि इस वर्ष 15 लाख तीर्थयात्री चारधामों के दर्शन करने पहुंचे। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय सारस्वत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, सीएम सलाहकार विजय सारस्वत, जयपाल जाटव, मधु जोशी, विजयपाल रावत, शिवमोहन मिश्रा, राव शाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें