फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 100 मीटर दौड़ में महेंद्र, रंजन प्रथम

Wed, 21 Jan 2026 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
बसंतोत्सव में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे ंजूझते ​खिलाड़ी: संवाद - फोटो : चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
वसंतोत्सव समिति की श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में वॉलीबाल, कबड्डी, लंबी कूद, दौड़, गोला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


संस्कृत शिक्षा विभाग के उप निदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 100 मीटर दौड़ कनिष्ठ वर्ग में महेंद्र जोशी प्रथम, हर्ष द्वितीय, जगदीश भट्ट तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में रंजन प्रथम, मयंक द्वितीय, अत्रीय मिश्रा तृतीय रहे।



200 मीटर दौड़ कनिष्ठ वर्ग में प्रियांशु लेखवार प्रथम, आयुष द्वितीय, अनिकेत तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में अभय प्रथम, सोनू द्वितीय, जीवन तृतीय रहा। 400 मीटर दौड़ कनिष्ठ वर्ग में हर्ष नौटियाल प्रथम, कुशाग्र द्वितीय, पारस नौटियाल तृतीय रहे।
विज्ञापन


वरिष्ठ वर्ग में पारस चमोली प्रथम, अनमोल द्वितीय, अनुव्रत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक कनिष्ठ वर्ग में हर्ष प्रथम, उत्सव शर्मा द्वितीय, आदित्य पचौरी तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में शिवम कपरूवाण प्रथम, हिमांशु चमोली द्वितीय, प्रशांत नौटियाल तृतीय रहे।



लंबी कूद कनिष्ठ वर्ग में हर्ष नौटियाल प्रथम, महेंद्र जोशी द्वितीय, तनुज कोठियाल तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में मंयक प्रथम, रंजन द्वितीय और इशांत गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर दीप शर्मा, विनय उनियाल, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, जीडीपी रतूड़ी, गोविंद रावत, डॉ. जनार्दन कैरवान, सुरेन्द्र दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें