फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ-2021: श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी

विज्ञापन
महाकुंभ हरिद्वार के अंतर्गत शामिल ऋषिकेश के मेला क्षेत्र का उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने वि? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोरोनाकाल में महाकुंभ 2021 का स्वरूप कैसा होगा, यह तो भविष्य के गर्त में है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसकी लगातार तैयारियां की जा रही हैं। इसी के मद्देनजर सोमवार को उप मेला अधिकारी कुंभ ने तीर्थनगरी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन स्थानों को देखा जहां अस्थायी तौर पर पुलिस चौकी, कैंप आदि लगाए जाने हैं। इसके अलावा मुनिकीरेती क्षेत्र में कैंप लगाने के लिए स्थानों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को महाकुंभ-2021 के तहत ऋषिकेश के मेला क्षेत्र का उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। इस दौरान वे श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां कैंप लगाने के साथ अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसके अलावा मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जितनी भी पार्किंग हैं, वह जरूरत पड़ने पर कैंप लगाने के लिए विचार किया जाएगा। इन स्थानों पर पेयजल, विद्युत, सफाई और शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती के अतिरिक्त पुलिस के लिए कैंपिंग की व्यवस्था की जाएगी। यहां अलग से कुंभ मेला चौकी खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में कुंभ के दौरान स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों का व्यापक निरीक्षण पूर्व में किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि तीर्थक्षेत्र में चंद्रभागा, बाबा काली कमदी और भरत विहार आदि स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी वरूण चौधरी, तहसीलदार मेला मंजीत सिंह, जलकंल अभियंता अनिल नेगी, एसडीओ विघुत ऊर्जा निगम जेई प्रवीण कुमार, केएस भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें