फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
डोईवाला गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में भजन कीर्तन में शामिल हुई संगत। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। श्री गुरु नानक देव महाराज जी के 551वें प्रकाश पर्व के मौके पर नगर के मुख्य गुरुद्वारे में में कीर्तन दरबार में काफी संख्या में सिख श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। श्रद्धालुओं माथा टेका और गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य गुरुद्वारे में श्रद्धा और विश्वास के साथ सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचने लगे थे। संत बाबा मनमोहन सिंह पटियाला वाले ने भजन कीर्तन से गुरु की महिमा का बखान करते हुए उन्हें महान समाज सुधारक, दार्शनिक, योगी और धर्म संस्थापक बताया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरदीप सिंह जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु महाराज ने लोगों को हमेशा धर्म पथ का अनुसरण करने का संदेश दिया। वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करन बोरा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव महाराज के जीवन से हमें अहंकार को दूर रखने और उदारता को आत्मसात करने की शिक्षा मिलती है। कार्यक्रम में श्री गुरु सिंह सभा के सचिव सुरेन्द्र खालसा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताजेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह लाडी, प्रदीप बंगा, पूर्व अमरजीत सिंह पाल, जसविंदर सिंह, हरभजन सिंह, पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह, गुरपाल सिंह, लश्कर सिंह, बीबी मनिंदर कौर, बीबी गुरचरण कौर, गुरुदेव सिंह, गुरुचरण सिंह, सुरेन्द्र राणा, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें