फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले इंजीनियर और वास्तुकार हैं : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 38वां सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायकों ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को चंद्रेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर व वास्तुकार माना जाता है। विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना में भगवान ब्रह्मा की सहायता की थी। ऐसी मान्यता है कि विश्वकर्मा ने ही देवताओं के घर, नगर, अस्त्र-शस्त्र आदि का निर्माण किया था।



साथ ही हस्तिनापुर, द्वारिका, इंद्रपुरी, पुष्पक विमान व इंद्रप्रस्थ जैसे कई नगरों, भवनों और वस्तुओं का निर्माण किया है। इसी कारण आज के दिन उद्योगों व फैक्टरियों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा एक प्रसिद्ध ज्ञानी ऋषि और शिल्पकार थे। वेदों और पुराणों में इनका श्रद्धा सहित उल्लेख मिलता है। कहा कि वास्तुकला से ही किसी भी वस्तु की पहचान होती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बिहार से पहुंचे भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री मनीषा यादव और अंकिता वर्मा ने जोरदार प्रस्तुति से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष शंभू पासवान, रविंद्र राणा, सुमित पंवार, विनोद कुकरेती, लालबाबू ठेकेदार, डॉ. सुनीता पासवान, सुरेश ठेकेदार, अनिल ठेकेदार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें