फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तीसरी आंख की निगरानी में विवि परिसर, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर अब तीसरी आंख की निगरानी से लैस रहेगा। विवि परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर अब तक कुल 16 सीसीटीवी कैमरा लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा विवि की सभी संपत्तियों पर 128 कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव भी विवि प्रशासन को भेजा गया है। जिसके बाद परिसर में चोरी, छात्र-छात्राओं की मारपीट और असामाजिक तत्वों की निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर में छात्र-छात्राओं के झगड़े, चोरी और असामाजिक तत्वों की घुसपैठ पिछले कुछ समय से बढ़ गई हैं। छात्रसंघ चुनाव के दौरान इस तरह की गतिविधियां अधिक देखने को मिलती हैं। बीते 13 सितंबर को विवि परिसर में छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के समर्थक छात्राओं के दो गुटों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें छात्राएं एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते हुए दिख रही हैं।

इन सभी घटनाओं को देखते हुए छात्रसंघ की ओर से भी परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने और महिला सुरक्षाकर्मी की तैनाती करने की मांग की जा रही है। विवि प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए विवि परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य प्रथम चरण में पूरा कर लिया है।
विज्ञापन




जिसके तहत विवि परिसर में अब तक कुल 16 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। जिसमें दो कैमरा परिसर के मुख्य गेट पर, दो कैमरा प्रशासनिक भवन में, चार कैमरा कला और विज्ञान संकाय में बाहर की ओर, दो कैमरा रूसा बिल्डिंग में व कुछ कैमरा बीकॉम संकाय, लाइब्रेरी और अन्य स्थानों पर लगाए गए हैं।

वहीं विवि छात्रावास, सभी फैकल्टी सहित परिसर की सभी संपत्तियों की निगरानी के लिए 128 कैमरा लगाने का प्रस्ताव विवि प्रशासन को भेजा गया है। इसके अलावा छात्रा बाहुल्य परिसर को देखते हुए जल्द ही परिसर में महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की कार्रवाई भी की जा रही हैं।



छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगने के बाद परिसर की निगरानी में काफी हद तक सहायता मिलेगी। वहीं महिला सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति से छात्राओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

-

कोट

परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरा लग चुके हैं। वहीं 128 अन्य कैमरा के लिए विवि को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही महिला सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। - प्रो. एमएस रावत, परिसर निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें