फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाईवे से लेकर बाईपास तक गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं

Sat, 04 Apr 2026 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयराम आश्रम के पास से चंद्रभागा पुल तक लगा जाम- संवाद
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर से हजारों वाहनों के तीर्थनगरी पहुंचने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हाईवे से लेकर बाईपास तक गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को नेपालीफार्म से रूट डायवर्ट करना पड़ा, लेकिन सीवर लाइन के काम और राफ्टिंग वाहनों ने राहगीरों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन


गुड फ्राइडे के साथ ही शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह आठ बजे से ही हाईवे पर नेपालीफार्म पर वाहनों की लंबी लाइनें लग रही थी। दबाव के बाद यातायात पुलिस ने वाहनों को भानियावाला की ओर डायवर्ट किया। कई वाहन चालक भानियावाला फ्लाईओवर से सीधे लच्छीवाला पहुंच गए।



वहां से फिर वापस भानियावाला, रानीपोखरी, बड़कोट बैंड, सात मोड़, इंद्रमणि बडोनी चौक होते हुए ऋषिकेश पहुंचे। इंद्रमणि बडोनी चौक से ढालवाला तक लंबी लाइनों के कारण कुछ लोग बाजार के अंदर पहुंच गए। पहले से ही हाईवे पर दबाव होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन


बाजार में भी हरिद्वार रोड पर नगर निगम कार्यालय से लेकर चंद्रभागा पुल, आंध्रा आश्रम, गुरुद्वारा के सामने, रामझूला, तपोवन तक लंबी-लंबी लाइनें लग गई। वहीं, भद्रकाली और खारास्र्रोत से आ रहे वाहनों के कारण ब्रह्मानंद मोड़ पर जाम जैसी स्थिति हो गई। बाईपास मार्ग पर तपोवन तिराहा तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।



-

गलियों के अंदर भी पहुंच गए पर्यटकों के वाहन



हाईवे पर और बाईपास मार्ग पर दबाव होने के कारण कई वाहन स्वामी गूगल मैप के सहारे शार्टकट के चक्कर में वाहनों को गलियों में ले गए। कुछ गूगल मैप के सहारे आईएसबीटी पहुंचे। यहां से जैसे ही आगे पहुंचे तो चंद्रभागा पुल पर लाइन लगी थी। फिर अपना वाहन बैक किया और चौदहबीघा बंधे वाले पुल से होकर गली में चले गए। इससे गलियाें में भी जाम लग गया।

कई वाहन चालक भजनगढ़ रोड होते हुए मुनि की रेती पुलिस चौकी के सामने आने के चक्कर में जाम में फंस गए। आम खाला, नीम बीच और खारास्रोत से आ रहे राफ्टिंग के वाहन भी जाम लगाते रहे।



-

जल निगम की लापरवाही पड़ी भारी



बाईपास मार्ग पर जाम लगाने में जल निगम की लापरवाही भारी पड़ी। कार्यदायी संस्था की ओर से गौरा देवी चौक पर सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क को समतल नहीं किया गया। वहां पर एक ट्रक फंस गया। ट्रक को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। काम चलने के कारण दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।

-



कोट-

सुपर वीकेंड के कारण दिल्ली एनसीआर से वाहनों की काफी भीड़ आ गई थी। वाहनों के दबाव के कारण उन्हें नेपालीफार्म से भानियावाला होते हुए ऋषिकेश भेजा गया। गौरा देवी चौक पर सीवर लाइन निर्माण कार्य के कारण वाहनों की गति रुक रही थी। - प्रदीप कुमार, यातायात निरीक्षक, ऋषिकेश
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें