फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चालकों-परिचालकों की व्यवस्था के लिए मिलेगा दो लाख

Sat, 04 Apr 2026 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज को चारधाम यात्रा में व्यवस्था करने के लिए दो लाख का बजट मिलेगा। इस बजट को रोडवेज प्रशासन चारधाम यात्रा की ड्यूटी पर आने वाले चालक-परिचालकों की व्यवस्था पर खर्च करेगा।
विज्ञापन




19 अप्रैल से चारधाम की यात्रा शुरू हो रही है। रोडवेज की ओर से बसों का बेड़ा बनाया जाएगा। इस बेड़े में करीब 150 बसें शामिल होंगी। यह बसें कोटद्वार, रामनगर, बागेश्वर, भवाली, लोहाघाट, टनकपुर, काठगोदाम, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, देहरादून ग्रामीण डिपो, पर्वतीय डिपो, श्रीनगर डिपो, ऋषिकेश डिपो, काशीपुर डिपो, रुद्रपुर डिपो से आएंगी।

इन बसों के चालक-परिचालकों को रहने के लिए रोडवेज की ओर से व्यवस्था की जाती है। रोडवेज बसों का बेड़ा करीब डेढ़ महीने तक चलता है। रोडवेज की ओर से कर्मचारियों के रहने के लिए बेड, बिस्तर, कूलर, पंखा आदि की व्यवस्था की जाएगी। कर्मचारियों के विश्राम गृह की रंगाई पुताई भी की जाएगी।
विज्ञापन




-

कोट-



रोडवेज डिपो की ओर से चारधाम में बसों के बेड़े में शामिल होने वाले बसों के चालक-परिचालकों की सुविधा के लिए बजट मांगा गया था। रोडवेज मुख्यालय से करीब दो लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। बजट मिलने के बाद व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। - अंजलिका शर्मा, प्रभारी एजीएम, ऋषिकेश रोडवेज डिपो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें