यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर के नौगांव में पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस पशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता में इस बार भी पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पशुपालकों ने लगभग 40 पशुओं के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया गया। प्रतियोगिता में लाए गए 40 पशुओं के बीच विभिन्न श्रेणियों में मुकाबला देखने को मिला। बद्री गाय की श्रेणी में प्रथम लक्ष्मी देवी की गाय रही। क्रॉसब्रीड गाय में कंठेश्वर जोशी उड्डा की गाय प्रथम रही। वहीं बैल जोड़ी की श्रेणी में महेंद्र सिंह नौगांव की बैल जोड़ी प्रथम रही।
प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी यमकेश्वर डॉ. अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि पशु प्रदर्शनी के माध्यम से पशुपालकों को अपने पशुओं की नस्ल सुधार और देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। विजेता पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नौगांव विकास ने की। कार्यक्रम में डॉ. दीक्षा भारती, डॉ. दीपांशु बिष्ट, सुंदरलाल वेटरनरी फार्मासिस्ट, दिनेश रावत, अनिल अमोली पशुधन प्रसार अधिकारी, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।