फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आयुर्वेद विश्वविद्यालय की काउंसलिंग अब 25 नवंबर तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रस्तावित मॉपअप काउंसलिंग प्रक्रिया अब 25 नवंबर तक चलेगी। पहले यह प्रक्रिया 23 और 24 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अभ्यर्थियों की अधिक संख्या और उनकी सुविधा को देखते हुए एक दिन का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेद विवि में दो चरण की काउंसिलिंग के बाद भी करीब 565 सीटें रिक्त रह गई थीं। इस पर विवि ने मॉपअप राउंड काउंसलिंग आयोजित की थी। इसके लिए 17 नवंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसी बीच शासन ने राज्य कोटे की आरक्षित सीटों को अन्य आरक्षित सीटों में परिवर्तित कर उत्तराखंड के ही पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाने का निर्देश जारी किया था। कहा था कि यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रह जाती हैं तो उन्हें ऑल इंडिया कोटे की सामान्य सीटों में शामिल किया जाए। शासन के इस निर्देश के बाद अचानक काउंसिलिंग के लिए आवेदनों की संख्या बढ़ गई। विवि के अधिकारियों का कहना है कि 1045 अभ्यर्थियों ने मॉपअप काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने से अब काउंसलिंग समयावधि में एक दिन का विस्तार किया गया है। अब काउंसलिंग 25 नवंबर तक चलेगी।

-
मॉपअप राउंड काउंसलिंग के लिए 1045 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने से काउंसलिंग एक दिन और बढ़ाई गई है। -संजीव पांडे, उप कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें