फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: परिवहन विभाग की सतर्कता से बच गई छात्र-छात्राओं की जान

Sat, 14 Nov 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- रायवाला में चेकिंग के दौरान उतारे गए थे 21 छात्र, बस में सवार थे क्षमता से अधिक बच्चे
विज्ञापन

- एआरटीओ ने ओवरलोडिंग पर किया था चालान, अतिरिक्त छात्रों को ऑटो से भेजा था आश्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर शुक्रवार सुबह ब्रेक फेल होने से हादसे का शिकार हुई फिरोजाबाद (यूपी) की स्कूल बस में क्षमता से अधिक छात्र-छात्राएं सवार थे। गनीमत यह रही कि दुर्घटना से महज डेढ़ घंटे पहले ही परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने सतर्कता दिखाते हुए बस से 21 अतिरिक्त छात्रों को उतार लिया था। यदि ये छात्र भी बस में सवार होते, तो ढलान पर अनियंत्रित हुई बस से कोई बड़ा और गंभीर नुकसान हो सकता था।
एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम शुक्रवार सुबह सात बजे रायवाला बाजार के पास वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। तभी हरिद्वार की तरफ से आ रही यूपी के फिरोजाबाद नंबर की स्कूल बस को रोका गया। जांच में बस के सभी कागजात तो सही मिले, लेकिन जब अंदर सवारियों की गिनती की गई, तो अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

कागजों में बस 30 सीटर पास थी, जबकि उसमें स्कूली छात्र-छात्राओं और स्टाफ समेत कुल 51 लोग ठूंसे गए थे। एआरटीओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग पर बस का चालान काटा। इसके बाद बस में क्षमता से अतिरिक्त सवार 21 छात्रों को नीचे उतार लिया गया। अधिकारियों ने दो ऑटो विक्रम बुक करवाकर इन सभी बच्चों को सुरक्षित कैलाश गेट स्थित मधुवन आश्रम के लिए भिजवा दिया।
चेकिंग और छात्रों को उतारने की कार्रवाई के करीब डेढ़ घंटे बाद ही, साढ़े नौ बजे यह बस मुनिकीरेती क्षेत्र में भद्रकाली ढलान पर ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। छात्रों के साथ आए विद्यालय के शिक्षक अर्जुन सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग और एआरटीओ की सतर्कता से छात्र-छात्राओं की जान बच गई। यदि दुर्घटना के समय बस ओवरलोड होती, तो ढलान पर हालात और भी भयावह हो सकते थे।
विज्ञापन

रायवाला बाजार के पास यूपी नंबर की स्कूल बस की जांच की गई थी। कागजात सही थे, लेकिन बस में क्षमता से अधिक छात्रों को बिठाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए 21 छात्रों को बस से नीचे उतारकर ऑटो विक्रम के माध्यम से सुरक्षित ऋषिकेश भेजा गया था। - रश्मि पंत, एआरटीओ (प्रवर्तन), ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें