फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन और पर्यावरण दोनों एक दूसरे के पूरक

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआईटी ढालवाला में एक दिवसीय पर्यावरण संरक्षण जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भावुतोष शर्मा वैज्ञानिक उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं शोध केंद्र देहरादून और हेमंत गुप्ता थे। संस्थान निदेशक रवि जुयाल ने कहा कि जीवन और पर्यावरण दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। दूषित पर्यावरण में स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वर्तमान समय में पर्यावरण को स्वच्छ करने की जितनी आवश्यकता है इतनी इसे पूर्व कभी नहीं रही। यदि हम अभी भी नहीं चेते तो परिस्थितियां अत्यंत भयावह हो सकती है। डॉ. भावतोष शर्मा और हेमंत गुप्ता ने तथ्यों और आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर पर्यावरण और उसके संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं को छात्रों के समक्ष रखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ.ज्योति जुयाल, राजेश चौधरी, डॉ. वीके शर्मा, कौशल्या डंगवाल, डॉ. एलएम जोशी, डॉ. प्रेम प्रकाश पुरोहित, गीता चंदोला, शिल्पी कुकरेजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें