फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुलदार ने बछड़े में बोला हमला

Sun, 28 Feb 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाईगर रिजर्व की सीमा से सटे रिहायशी क्षेत्र हरिपूरकलां और खांड गांव में इन दिनों गुलदार की लगातार चहलकदमी बनी हुई है। मोतीचूर बस्ती में ढाई साल के मासूम को निवाला बना चुके गुलदार ने शनिवार सुबह घनी आबादी के अंदर गौशाला में बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। हालांकि गौशाला के मालिक के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। गुलदार के एक के बाद एक हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


हरिपूरकलां स्थित मोतीचूर बस्ती निवासी सतपाल सिंह शनिवार सुबह चार बजे नियमित पूजा के लिए उठे थे। इसी दौरान उन्हें गौशाला की ओर से आवाज सुनाई दी। अनहोनी की आशंका में उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे गौशाला में घात लगाए बैठा गुलदार बछड़े पर हमला कर भाग गया। गुलदार के हमले में बछड़े को हल्की खरोंच आई है।

सही समय पर शोर मचाने से बछड़े की जान बच गई। घनी आबादी में गुलदार की आमद से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आदमखोर गुलदार जंगल की सीमा वाले इलाके के बाद आबादी में घुसकर अगली वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन


लेकिन पार्क प्रशासन केवल पिंजरे के सहारे गुलदार से निजात दिलाने का दिखावा कर रहा है। ग्रामप्रधान सत्येंद्र धमांदा ने बताया कि बच्चे की मौत पर पार्क प्रशासन का कई भी उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे सुरक्षा उपायों पर पार्क प्रशासन की उदासीनता साफ झलकती है। वहीं, पार्क सीमा से सटे खांड गांव मेें भी गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है।


ग्रामीणों संग बैठक कर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की जाएगी। आबादी क्षेत्र गुलदार के दिखाई देने के बाद गश्त बढ़ाई जाएगी। दिखाई देने वाले गुलदार के पद चिह्नों से पहचान की जा रही है कि गुलदार नर है या मादा।-महेंद्र गिरि रेंज अधिकारी मोतीचूर रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें