फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: फूलचट्टी में पहाड़ी से गिरे बोल्डर-मलबे से लक्ष्मण झूला-कांडी मार्ग बंद

Wed, 02 Sep 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब 9 घंटे बंद रहा लक्ष्मण झूला-कांडी मार्ग, सुबह 5 बजे भूस्खलन से बंद हुआ मार्ग, दोपहर 2 बजे हल्के वाहनों के लिए खुला
विज्ञापन

- लगातार गिरते मलबे की चपेट में एक जेसीबी मशीन भी आई
यमकेश्वर। लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग पर फूलचट्टी के समीप बुधवार सुबह करीब 5 बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और विशालकाय बोल्डर आ गिरे जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के समय सड़क पर कोई वाहन मौजूद नहीं था जिससे बड़ी दुर्घटना बच गई। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 13 अगस्त को इसी स्थान पर मलबे के साथ ट्रक गंगा नदी में समा गया था जिसमें दो लोग लापता हो गए थे। इसके बाद से ही यहां लगातार चट्टान गिरने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। सड़क खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) दुगड्डा की 2 जेसीबी मशीनें सुबह 6 बजे से ही राहत कार्य में जुट गईं। हालांकि, पहाड़ी से लगातार गिरते मलबे के कारण काम में भारी अड़चनें आईं और इस दौरान एक जेसीबी मशीन भी मलबे की चपेट में आ गई। लोनिवि की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे पैदल आवाजाही शुरू कराई जा सकी। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे हल्के वाहनों के लिए रास्ता खुला और शाम 4 बजे तक सड़क के दोनों ओर फंसे सभी वाहनों को सुरक्षित निकाला जा सका।
मार्ग बंद रहने से नीलकंठ, यमकेश्वर, मोहन चट्टी और सिलोगी की ओर जाने वाला पूरा यातायात दिनभर प्रभावित रहा। सड़क ठप होने से दूध, दही और सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो गई ढौषण गांव के कुंदन एग्रो का 150 लीटर दूध लेकर ऋषिकेश जा रहा वाहन भी रास्ते से वापस लौटने को मजबूर हुआ। इसके अलावा अस्पताल, विद्यालय, तहसील और विकासखंड जाने वाले कर्मचारी-अधिकारी भी दोपहर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फूलचट्टी के समीप बुधवार सुबह 6 बजे से 2 जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में जुटी रहीं। पहाड़ी से दिनभर रुक-रुक कर मलबा गिरता रहा, जिस कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं।
— साहेब सिंह सैनी, सहायक अभियंता, लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें