फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले से जुड़ा होटल होगा सील

Wed, 02 Sep 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले से जुड़े होटल को अब सील करने की कार्रवाई की तैयारी है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम के निरीक्षण में होटल के निर्माण में स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। निरीक्षण के दौरान होटल में स्वीकृत नक्शे के विपरीत कई निर्माण कार्य पाए गए। वहीं जिस स्थान को पार्किंग के लिए स्वीकृत किया गया था, वहां भी निर्माण किए जाने की बात सामने आई है। बुधवार को एमडीडीए की टीम ने होटल के पूरे परिसर का निरीक्षण कर मौके पर किए गए निर्माण का स्वीकृत नक्शे से मिलान किया। इस दौरान निर्माण से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आईं। सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि निरीक्षण के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि होटल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें