फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण झूला क्रिकेट क्लब ने जीता पहला र्क्वाटर मुकाबला

Sat, 28 Jan 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम, गीता भवन के समीप रामदयाल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को र्क्वाटर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें लक्ष्मण झूला क्रिकेट क्लब इलेवन की टीम ने पहला र्क्वाटर मुकाबला जीता।      
विज्ञापन



पहला र्क्वाटर फाइनल मुकाबला लक्ष्मण झूला क्रिकेट क्लब इलेवन और मायाकुुंड के बीच खेला गया। एलसीसी ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। जवाब में मायाकुंड टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 95 का स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीसी के खिलाड़ियों ने 13 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। विजेता टीम की ओर से तीन विकेट और 12 रन देने पर तरुण को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। विष्णु शाहू और विनय ने मैच में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें