फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार

Sat, 28 Jan 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम सभा देवराना के एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे को गुलदार आंगन से उठा ले गया। बच्चे का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को गांव से पांच सौ मीटर दूर गदेरे से बरामद हुआ है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वन रेंज अधिकारी सहित छह वनकर्मियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


ग्रामीण गुलदार को नरभक्षी घोषित करने और उसे मार गिराने की मांग कर रहे थे। डीएफओ ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया इसके बाद ग्रामीणों ने वन कर्मियों को छोड़ा। उधर, घटना के बाद से देवराना गांव में मातमी माहौल है। मासूम अभिषेक की मां राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह हुई। अम्बरीष देवरानी का तीन वर्षीय बेटा अभिषेक आंगन में था। इसी दौरान अचानक गुलदार ने हमला बोल दिया और बच्चे को उठा ले गया। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार उसे उठाकर ले जा चुका था।
विज्ञापन


परिजनों की चीखपुकार सुनकर आसपास गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर रात को ही वन विभाग कर्मी गांव पहुंचे। वनकर्मियों और ग्रामीणों ने देर रात तक जंगल में बच्चे की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बच्चे का शव घर से पांच सौ मीटर दूर नीचे गदेरे में झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ।

गुलदार ने बच्चे का बांया पैर चबा डाला था। इसके बाद गुलदार को मारने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को लालढांग रेंज अधिकारी रमेशचंद कुकरेती सहित छह वन कर्मियों को बंधक बना लिया।

बाद में डीएफओ ने ग्रामीणों ने दूरभाष पर वार्ता कर समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार गुलदार को मारा नहीं जा सकता है। इस मौके पर ग्राम सभा देवराना प्रधान मुकेश देवरानी, किशोर देवरानी, बचन सिंह, वंशीधर देवरानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें