फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 16 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। सरकार से पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी वापस लेकर दाम घटाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से जरूरी वस्तुओं को उचित मूल्य पर देने आईडीपीएल को जीवन रक्षक व जेनेरिक दवा उत्पादन के रूप में विकसित करने की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माकपा कार्यकर्ता संगठन के जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां जोरदार प्रदर्शन किया। इस पर उन्होंने मांग के समर्थन में एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में जंगली जानवरों से खेती को होने वाले नुकसान की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने, चंद्रभागा, सौंग, गंगा और सेबली नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा के कार्य करने, बीपीएल परिवारों को साझा सुरक्षा का लाभ देने, भोजन माताओं को पूर्व घोषणा के अनुसार पांच हजार रुपये प्रति माह मानदेय देने, रायवाला में संयुक्त अस्पताल की स्थापना करने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम घटने के बाद भी कीमतें कम नहीं हुई हैं। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के राज्य सचिव लेखराज, देव सिंह गुसाईं, जीएस रावत, अंबी देवी, मधु, दुर्गा, सुलेखा, अनीता और शांति आदि शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें