फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्रषिकेश बसंतोत्सव में पहुंचेंगे कुमार विश्वास

Tue, 24 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
इस साल ह्रषिकेश बसंतोत्सव कुछ अलग अंदाज होगा। साइकिल रेस, दंगल, मटकी फोड़, पतंग आदि प्रतियोगिताओं के बीच अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवि कुमार विश्वास की आवाज का जादू भी गूंजेगा। इसके अलावा कई नामचीन कवि भी अपनी रचनाएं सुनाएंगे। बसंतोत्सव 30 जनवरी से दो फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


ह्रषिकेश बसंतोत्सव समिति ने आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। समीति के मीडिया प्रभारी रवि शास्त्री ने बताया कि 30 जनवरी को प्रात: 8 बजे से साइकिल रेस, 10 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता, 11 बजे से फोटोग्राफी प्रदर्शनी, दोपहर डेढ़ बजे से दंगल और सांय सात बजे से श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में बसंत आइडियल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

31 जनवरी को प्रात: 10 बजे से छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11 बजे से मटकी फोड़, सांय 4:30 बजे दंगल का समापन होगा। सांय 7 बजे से उत्तराखंडी सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। एक फरवरी को दोपहर एक बजे ह्रषिकेश नारायण श्री भगवान भरत जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


सांय 4 बजे से बेबी शो, छह बजे से अथर्व बैंड की प्रस्तुति और लकी ड्रा निकाला जाएगा। दो फरवरी को प्रात: आठ बजे से त्रिवेणी घाट में जूनियर और सीनियर वर्ग की मैराथन दौड़, 11 बजे से पतंग प्रतियोगिता, सांय चार बजे शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। सायं 7:30 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें