फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर जांच, रेलवे स्टेशन पर लापरवाही

विज्ञापन
योगनगरी रेलवे स्टेशन में इस जगह था कोरोना जांच केंद्र। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
कॉमन इंट्रो
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर जांच, रेलवे स्टेशन पर लापरवाही
-शासन ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर दिए कोविड जांच के निर्देश
कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन ने देश के कर्नाटक राज्य में दस्तक दे दी है। विशेषज्ञों के अनुसार ओमीक्रोन बड़ी तेजी के साथ फैलता है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर देश विदेश की यात्रा करने वाले लोगों कोविड रिपोर्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जांच की जा रही है। जौलाग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों की पूरी नजर रखी जा रहीर है। लेकिन योगनगरी के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्री बेरोकटोक आवागमन कर रहे हैं।
ओमीक्रोन की दस्तक के बाद एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी
कोरोना केेे नए वेरिएंट ओमीक्रोन की दस्तक के बीच एयरपोर्ट पर निगरानी सख्त हो गई है। बाहर से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर ही हवाई यात्रियों के आरटीपीसीआर सैंपल ले रही है। वहीं सैंपल लेने के यात्रियों को होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी में जुट गई है। एयरपोर्ट पर कोरोना जांच तेजी से हो रही है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर करीब 22 फ्लाइटों की रोजाना आवाजाही के साथ सैकड़ों हवाईयात्री यात्रा कर रहे है। नए वेरिएंट ओमीक्रोन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम नें आरटीपीसीआर सैंपलिंग तेज कर दी है। 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट या कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने वाले यात्रियों को छूट दी जा रही है। वहीं जिनके पास कोविड जांच रिर्पार्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत न करने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर मौजूद टीम ने बताया कि जिन यात्रियों की जांच की गई है। उनसे जांच रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारी चेतन कोठारी ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता कर हवाईयात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। जांच के लिए सैंपल दून अस्पताल भेजे जा रहे है।
मास्क लगाकर आ रहे यात्री
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाईयात्री भी एहतियात के साथ आवाजाही कर रहे है। फ्लाइट से आने वाले हवाईयात्री मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाहर आ रहे है। यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के अलावा जागरूक भी कर रही है। नोडल अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को सभी प्रकार की जानकारी टीम दे रही है।
अधिकारी भी है मुस्तैद
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.केएस भंडारी ने बताया कि नए कोरोना वेरिंएट ओमिक्रॉन को लेकर एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर यात्रियों की जांच कर रही है। अधिकारियों को समय समय पर अवगत कराया जा रहा है। वह स्वयं एयरपोर्ट पर जाकर व्यवस्थाओं को देख रहे है।
ओमीक्रोन को लेकर लापरवाह विभाग
ऋषिकेश। कोविड का नया वेरिएंट भारत पहुंच चुका है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने योगनगरी रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी में यात्रियों के कोविड रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जांच नहीं नहीं हो रही है। वहीं रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर लगाए कोरोना जांच केंद्र भी हटा दिए गए है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका बनी हुई है।
कोरोना वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर शासन ने प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया था। शासन ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कोविड रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जांच के लिए निर्देश दिए थे। वहीं यात्रियों की रैंडम कोरोना जांच और सैंपलिंग के लिए भी कहा था। लेकिन योगनगरी रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर अब तक कोविड काउंटर बंद पड़े हैं। यात्री बेरोकटोक ट्रेनों और बसों में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

योगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक जीएस परिहार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया काउंटर एक सप्ताह पहले हटा दिया गया। वहीं रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर एक दिसंबर को कोविड काउंटर बंद कर दिया था। बिना जांच के ही यात्री रोडवेज की बसों में आवागमन कर रहे हैं।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों को जानकारी और जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें