फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह और सकलानी को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान

विज्ञापन
ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रितेश शाह को सम्मान देते डीआईजी अरुण मोहन जोशी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोरोनाकाल में अपनी विशिष्ट सेवाएं देने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ऋषिकेश के कोतवारी प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह और थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा गया। कोतवाल रितेश शाह को देहरादून में स्वतंत्रता दिवस पर दून पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में डीआईजी अरूण मोहन जोशी ने मेडल देकर सम्मानित किया। जबकि टिहरी पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में कोतवाल आरके सकलानी को जिले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मेडल देकर सम्माजित किया। तीर्थक्षेत्र के दोनों पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान मेडल मिलने पर क्षेत्र के लोगों और सहकर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

हेल्थ सुपरवाइजर को डीएम ने किया सम्मानित
ऋषिकेश। कोरोनाकाल में अपनी सराहनीय सेवाओं के लिए पहचान बनाने वाले राजकीय चिकित्सालय के हेल्थ सुपरवाइजर एसएस यादव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनकी सेवानिवृत्ति के लिए एक वर्ष शेष बचा है। इसके बावजूद कोरोना के खिलाफ वे मजबूती के साथ जंग लड़कर अपने कर्तव्य का भलीभांति निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें