ऋषिकेश। नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्ष गांठ को सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आजादी के शहीदों को नमन किया।
नगर निगम की ओर से मेयर अनिता ममगाईं व मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने शहीद स्मारक पर शहीद स्तंभ और शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद नगर निगम परिसर में मेयर अनिता ममगाईं ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पार्षद लता तिवारी, रीना शर्मा, राधा रमोला, राकेश सिंह मियां, भगवान सिंह पंवार, पर्यावरणविद विनोद जुगलान आदि मौजूद रहे।
टीएचडीसी में अध्यक्ष डीबी सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर निदेशक कार्मिक विजय गोयल, निदेशक वित्त जे बोहरा, निदेशक तकनीकि आरके विशनोई, मुख्य सतर्कता अधिकारी बीपी गुप्ता आदि मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वर्गीय हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर व डोईवाला चौक पर तिरंगा फहराया। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। हरिचंद बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा ने तिरंगा फहराया गया। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन शाखा नरेंद्रनगर की ओर से भरतमणि कुड़ियाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्य्क्ष अनिल कुमार मित्तल, व्यवस्थापक सुशील अग्रवाल, प्रबंध समिति सदस्य अशोक पांडेय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी ने राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मण झूला में ध्वजारोहण किया। बाद में कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया।
एमआईटी ढालवाला में संस्थान के निदेशक रवि जुयाल ने ध्वजारोहण किया गया। मॉडल स्कूल मुख्य शाखा ऋषिकेश में संस्थान के सचिव एचजी जुयाल ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में व्यवस्थापक हर्षमणि व्यास, उपाध्यक्ष भरतमुनि कुड़ियाल, प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। लायंस क्लब रॉयल की ओर से 74 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।
पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने झंडा फहराया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सलोनी गोयल ने ध्वजारोहण किया गया। सन शाईन पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक कमला प्रसाद भट्ट और प्रधानाचार्य रेखा भट्ट ने ध्वजारोहण किया। संयुक्त खोखा व्यापारी कल्याण एसोसिएशन व लघु व्यापारी कल्याण एसोसिएशन ने झंडारोहण किया। अनादि शक्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष ऋतु शर्मा ने ध्वजारोहण किया गया।
मनसा देवी समाज विकास मंच के अध्यक्ष योगेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्पर्श गंगा टीम की ओर से गलवान घाटी में शहीद हुए 20 अमर शहीदों की स्मृति में हरिद्वार बाईपास रोड स्थित शहीद वाटिका में पौधरोपण किया गया। शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। वहीं चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। उधर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपोखरी में 74वां स्वतंत्रता दिवस प्रधानाचार्य गीता जायसवाल ने झंडा फहराया।
डोईवाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। स्वतंत्रता दिवस पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास रहा। विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी, अर्द्ध सरकारी और शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण हुआ। हिमालयन यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ. विजय धस्माना, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर निदेशक डीके गौतम, एसडीआरएफ में तृप्ति भट्ट ने ध्वजारोहण किया।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसडीआरएफ के 15 लोगों को सेवा पदक दिए गए। थानो वन रेंज में वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने ध्वजारोहण किया। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. एसपी सती आदि थे। दून घाटी कालेज ऑफ प्रोफेसनल एजुकेशन प्रेमनगर बाजार में संस्थापक वीरेन्द्र सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य डॉ. ललित शर्मा, सोहन सिंह रावत, सतपाल आदि थे। भाजपा कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री के भाई वीरेन्द्र रावत ने ध्वजारोहण किया। अहिल्याबाई होल्कर स्मृति विद्यालय में प्रबंधक उदयचंद पाल, प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक मनिंदर सिंह, अंमरबूद एकेडमी भानियावाला, एसएन पब्लिक स्कूल भानियावाला,पब्लिक इंटर कॉलेज आदि के अलावा कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
डोईवाला। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर चौक और हरज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ध्वजारोहण किया। उन्होने कहा कि आजादी को अखंड रखने के लिए हमें एकजुटता से रहना होगा। महेश गुप्ता, विक्रम नेगी, आंनद गुप्ता, कैलाश मित्तल, पंकज, अभिषेक अग्रवाल,ईश्वरचंद अगव्राल आदि थे।
स्वतंत्रता दिवस जोड़
रायवाला। ग्रामीण क्षेत्र रायवाला, छिद्दरवाला और हरिपुरकलां में सभी सरकारी और निजि शैक्षिक संस्थानों, पंचायत और सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रायवाला थाने में हेमंत खंडूड़ी ने तिरंगा फहराया और पुलिस जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र रायवाला में चिकित्साअधिकारी डॉ. अमित बहुगुणा ने तिरंगा फहराया। राजाजी टाईगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज कार्यलय में रेंज अधिकारी एसएस नेगी ने तिरंगा फहराया। पूर्व एवं अर्ध सैनिक संगठन रायवाला और छिद्दरवाला में पूर्व सैनिकों ने तिरंगा फहराया।
शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ललित मोहन थपलियाल, रजनी श्रीकोटी, एलएस चैहान, आरएन बिडालिया आदि उपस्थित थे। वहीं चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। उधर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपोखरी में 74वां स्वतंत्रता दिवस प्रधानाचार्य गीता जायसवाल ने झंडा फहराया। इस अवसर पर शिक्षिका लता गुंसाई, संगीता सैनी, सरोजनी रावत, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
एम्स में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष प्रो. समीरन नंदी ने किया झंडारोहण किया ।- फोटो : RISHIKESH
हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कालेज में ध्वजारोहण करती प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ।- फोटो : RISHIKESH
लक्ष्मणझूला राजकीय विद्यालय में ध्वजारोहण करती यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ।- फोटो : RISHIKESH
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की ओर से किया गया ध्वजारोहण ।- फोटो : RISHIKESH
चंदेश्वर नगर दुर्गा मंदिर चौक पर ध्वजरोहण करते सेवादल के कार्यकर्ता ।- फोटो : RISHIKESH
भरत मंदिर इंटर कालेज मे ध्वजरोहण करते प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ।- फोटो : RISHIKESH