फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शतरंज की बिसात पर कोटद्वार और ऋषिकेश का दबदबा

Wed, 07 Oct 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज कोटद्वार व पीएलएमएस परिसर ऋषिकेश की टीमें विजेता रही। प्रतियोगिता में 14 टीमों के करीब 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता ओआईएमटी में आयोजित की गई। बुधवार को समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ओआईएमटी के सनिल रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 पुरुष और 4 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पीजी कॉलेज कोटद्वार विजेता और पीजी कॉलेज ऋषिकेश उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में पीजी कॉलेज ऋषिकेश ने प्रथम और पीजी कॉलेज उत्तरकाशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के आयोजन में सनिल रावत, प्रमोद उनियाल, नवीन द्विवेदी, डॉ1 प्रदीप पोखरियाल, डॉ. संतोष डबराल ने सहयोग किया। श्रीदेव सुमन विवि के क्रीड़ा अधिकारी पुष्कर गौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें