फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एमएससी और एमकॉम की कक्षाओं के लिए शासन की ओर टकटकी

Wed, 07 Oct 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी और एमकॉम कक्षाओं के संचालन के लिए विद्यार्थी शासन की ओर टकटकी लगाकर देख रहे है। डोईवाला महाविद्यालय को एमएससी और एमकॉम कक्षाओं के लिए अभी इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय से बराबर पत्राचार के बाद भी इस दिशा में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। डोईवाला महाविद्यालय गठन के 25 सालों बाद भी डोईवाला और उसके आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को एमएससी और एमकॉम की कक्षाओं में प्रवेश के लिए देहरादून और ऋषिकेश की दौड़ लगानी पड़ रही है। डोईवाला कॉलेज में स्नातक स्तर पर वाणिज्य और विज्ञान की कक्षाएं संचालित की जा रही है, जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर अभी सुविधा का अभाव बना हुआ है। डोईवाला महाविद्यालय में साल-दर- साल छात्र संख्या में में इजाफा होने के बावजूद एमएससी और एमकॉम की कक्षाऐं शुरू नहीं हो रही है। छात्रों के लिए यह एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। छात्र नेता सावन राठौर ने कहा कि सरकार डोईवाला महाविद्यालय की उपेक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भी एमएससी और एमकॉम की कक्षाओं का संचालन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। डोईवाला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ देवेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम कक्षाओं के संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध है। हमारी ओर से निदेशालय स्तर पर बराबर पत्राचार कर कक्षाओं को शुरू कराने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें