09 कैंप कार्यालय में मेयर को ज्ञापन देते खोखा व्यापारी
- फोटो : RISHIKESH
संयुक्त खोखा व्यापारी कल्याण एसोसिएशन व लघु व्यापारी कल्याण एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से चारधाम यात्रा बस अड्डे पर लगाए गए खोखो के विस्थापन की मेयर अनिता ममगाईं से गुहार लगाई है।
रविवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव के नेतृत्व में सभी खोखा व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होकर मेयर अनिता ममगाईं को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा बस अड्डा कंपाउंड में चिह्नित 211 खोखे, टर्मिनल कंपाउंड में 141 खोखे और वन विभाग की भूमि पर लगभग 70 खोखे मौजूद हैं। कई बार इन्हें हटाए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए है अगर सभी खोखे यहां से हटाए गए तो खोखा व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। खोखा व्यापारी विगत 40 सालों से बस अड्डे पर अपना व्यवसाय चलाकर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उन्होंने मेयर अनिता ममगाईं से चारधाम बस अड्डे पर मौजूद सभी खोखों के विस्थापन की मांग की है।
इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने सभी खोखा व्यापारियों को जल्द ही खोखों का चिह्निकरण कर स्थाई दुकानें में विस्थापित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हरिसिंह रांगड, जीतू मुखर्जी, अनंतराय भट्ट, जयप्रकाश रतूड़ी, हीरामणि रतूड़ी, राघव नेगी, गौरव धीमान, दिनेश भट्ट, सुखविंद्र सिंह, धन सिंह आदि मौजूद थे।