फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ : बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
त्रिवेणी घाट पर करवा चौथ को लेकर खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
करवा चौथ पर्व के लिए डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक देखते ही बनती है। खासतौर से कपड़ों की दुकानों में महिलाओं की अधिक संख्या देखने को मिल रही है। पर्व के लिए महिलाएं खास तैयारियों में जुटी हैं। ब्यूटी पार्लर से लेकर आभूषण की दुकानें महिलाओं को रिझाने का काम कर रही हैं। सुहागिनों के लिए खास त्यौहार करवा चौथ 17 अक्तूबर को है। सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखकर कामना करेगी।
विज्ञापन

डोईवाला नगर के रेलवे रोड, देहरादून रोड, मिल रोड और ऋषिकेश रोड़ के अलावा भानियावाला, जौलीग्रांट, रानीपोखरी, भोगपुर, थानो आदि के बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है। इस बार विशेष परिधान खरीदने के लिए महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग भी कर रही हैं। करवा चौथ पर बाजारों में विशेष प्रकार के करवा पूजन की थाली की मांग है। पत्नियों को उपहार देने के लिए उनके पति मंगलसूत्र खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। रेलवे रोड के व्यापारी अमन गुप्ता और विकास गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ के लिए नये प्रकार के चूड़े, बिंदिया और कुमकुम की अधिक खरीदार आ रहे हैं। बाजार में व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। देर शाम तक महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए स्टॉलों पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें