स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट में आयोजित हिमोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 240 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
आदि-कैलाश सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, प्रति कुलपति डॉ. अशोक देवराड़ी, महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेंद्र चौहान और कुलसचिव कमांडर वेंकेटेश्वर चल्ला (सेनि) द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।
कुलपति डोभाल ने कहा कि युवाओं और नई पीढ़ी को मानवीय मूल्यों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एचआईएमएस) को इंटर स्कूल स्पोर्ट्स में बेस्ट कॉलेज चुना गया। कॉलेज के डीन डॉ. ए शरीफ ने ट्रॉफी ग्रहण की। स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्र कार्तिक को छात्र वर्ग में और हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा सोनाली को छात्रा वर्ग में बेस्ट एथलीट चुना गया। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश केशवया, डॉ सीमा मधोक आदि मौजूद रहे।
-
इन्हें किया गया सम्मानित
एकेडमिक अवॉर्ड : 166 छात्र-छात्राएं
डिप्लोमा अवॉर्ड : 25 छात्र-छात्राएं
स्पोर्ट्स अवॉर्ड : 4 छात्र-छात्राएं
फाइन आर्ट्स एवं लिटरेरी अवॉर्ड : 35 छात्र-छात्राएं
स्कॉलरशिप : 10 छात्र-छात्राएं (प्रत्येक को 20 हजार रुपए)