फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को पांच दिन में दुरुस्त करें व्यवस्थाएं

Tue, 12 Jul 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : filephoto
विज्ञापन
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार ने सभी विभागों के अफसरों की बैठक ली। पांच दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आगामी 19 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में तहसीलदार एसएस राणा ने जल संस्थान, पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग, ऊर्जा निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग, पर्यटन, वन विभाग, नगर पालिका और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कांवड़ यात्रा में पेयजल, बिजली, ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। नीलकंठ जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्घालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके लिए 15 जुलाई तक सभी बुनियादी सुविधाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

लेबर कालोनी, आईडीपीएल और बैराज मार्ग पर अस्थाई पार्किंग तैयार करने को कहा। तहसीलदार ने विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि तैयारी पूरी करने की निर्धारित तिथि के बाद मौका मुआयना किया जाएगा। कमी मिलने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सहायक अभियंता सिंचाई विभाग सीएम भट्ट, नगर पालिका सफाई निरीक्षक सचिन रावत, अरविंद डिमरी, वन क्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी, जल संस्थान जेर्इ मनोज डबराल, पर्यटन प्रभारी वाईएस कोहली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें