फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावड़ मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगी पॉलीथिन

Sun, 19 Jun 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
कांवड़ मेले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौड़ी के जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने नीलकंठ मंदिर परिसर में कांवड़ मेले के दौरान मीठा प्रसाद वितरण इलाइची, शहद पर रोक लगा दी है। इसके अलावा उन्होंने मेले के दौरान पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कांवड़ मेले में शिव भक्तों के स्वागत के लिए विभागीय अधिकारियों को 30 जून तक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को नीलकंठ मंदिर परिसर में डीएम भट्ट ने कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जल संस्थान, ऊर्जा निगम, जल निगम, जिला पंचायत, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, टूरिस्ट टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को श्रावण  कांवड़ मेले में उमड़ने वाले शिव भक्तों के लिए समुचित व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।

30 जून तक पेयजल, विद्युत, यातायात और सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने को कहा गया है। जुलाई प्रथम सप्ताह में तैयारियों को लेकर अगली समीक्षा बैठक होगी। साथ ही निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में एसएसपी नवेदिता कुकरेती, एसडीएम गोपालराम बिनवाल, सीओ डीएस तोमर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मनवर सिंह राणा, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, ऊर्जा निगम एसडीओ अनिल वर्मा, जलकल अभियंता ओपी बहुगुणा, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख कृष्णा नेगी, मंदिर समिति अध्यक्ष धन सिंह राणा, टूरिस्ट टैक्सी आनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भगत सिंह पयाल, जिला पंचायत सदस्य गीता राणा, रविंद्र सिंह नेगी, पूरण पयाल, देवेंद्र सिंह राणा, थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी अमरजीत सिंह, आदि मौजूद थे।

किस विभाग को क्या जिम्मेदारी
 जिला पंचायत पौड़ी: नीलकंठ मंदिर परिसर में सफाई, पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था
 स्वास्थ्य विभाग:  कांवड़ मेले के दौरान 24 घंटे शिव भक्तों के लिए स्वास्थ्य सुविधा
 राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क: नीलकंठ पैदल मार्ग के सुधारीकरण की व्यवस्था
लोक निर्माण विभाग: नीलकंठ मोटर मार्ग की मरम्मतीकरण की व्यवस्था
पुलिस प्रशासन: मेला काल में यातायात व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान व्यवस्था
जल संस्थान: मेला काल के दौरान शिवभक्तों के लिए पेयजल सुविधा जुुटाना
ऊर्जा निगम: मेलाकाल में बिजली की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करना

वन-वे रहेगा ट्रैफिक प्लान
कांवड़ मेले के दौरान ट्रैफिक प्लान वन-वे रहेगा। डीएम ने कहा कि यातायात व्यवस्था बीते वर्ष की तरह ही रहेगी। जिसमें शिव भक्त बैराज मार्ग से जाना और गरुड़चट्टी पुल से बाहर अपने गंतव्य की ओर लौटेंगे।

नीलकंठ मोटर मार्ग पर चार जेसीबी की व्यवस्था
कांवड़ मेले के दौरान लक्ष्मण झूला से नीलकंठ मंदिर परिसर तक मोटर मार्ग पर गिरे मलबे से शिव भक्तों को घंटों जाम में न फंसना पड़े इसके लिए डीएम चंद्रशेखर भट्ट ने विभागीय अधिकारियों को मार्ग पर चार जेसीबी लगाने के निर्देश दिए। कहा दो एडीबी, एक आपदा प्रबंधन और एक जेसीबी पीडब्लूडी की 24 घंटे तैनात रहेेगी

टोल टैक्स होगा बंद
डीएम भट्ट ने कांवड़ मेले के दौरान नीलकंठ मोटर मार्ग पर गरुड़चट्टी के समीप लिया जा रहा टोल टैक्स बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत से कहा कि मेले के दौरान शिव भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए पीक दिनों में टोल टैक्स बंद रहेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें