फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महाकुंभ के लिए जूट का थैला और स्टील की थाली की जा रही एकत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को हरित कुंभ बनाने की दिशा में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संस्था ने अभिनव पहल की है। संस्था महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को डिस्पोजेबल सामग्री के इस्तेमाल से बचाएगी। इसके लिए देश भर में स्टील की थाली और जूट के थैले को एकत्रित करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन




शनिवार को शहर के एक होटल में संस्था से जुड़े हेमंत गुप्ता, संजय बुड़ाकोटी, रामरतन रतूड़ी, दिनेश बिष्ट और गोपाल नारंग ने पत्रकारों से वार्ता की। हेमंत गुप्ता ने कहा कि ऋषिकेश से अब तक पांच हजार थाली और थैले एकत्रित किए गए हैं। जबकि पूरे देश से अब तक 10 लाख के करीब यह सामग्री एकत्रित हो गई है। पांच दिसंबर तक थाली और थैले महाकुंभ मेले में ट्रांसपोर्ट के जरिए भेज दिए जाएंगे। जहां संस्था से जुड़े सदस्य थैले महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को वितरित करेंगे और थाली लंगर संचालकों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर संजय बुड़ाकोटी, रामरतन रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें