फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बैडमिंटन में आयुषी और अच्युतम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्रों ने विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियां दी। छात्रों की ओर से योग मुद्राओं का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन


100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले रेस का आयोजन किया गया। बाधा दौड़ (हर्डल) में आगे निकलने की होड़ छात्रों में देखने को मिली। छात्रा वर्ग के बैडमिंटन खेल में नर्मदा सदन की आयुषी ने प्रथम व कावेरी सदन की तेजल शरीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में कावेरी सदन के अच्युतम ने प्रथम व नर्मदा सदन के तन्मय सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल के बालिका वर्ग में यमुना सदन ने प्रथम व गंगा सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में नर्मदा सदन प्रथम व यमुना सदन द्वितीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधीर कुकरेती, प्रबंधक वीएन खन्ना, कोषाध्यक्ष सीएल ढींगड़ा सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें