फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसे मेघा, गर्मी से मिली राहत

Fri, 10 Jun 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
बारिश में भीगते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोपहर के बाद शहर में एक घंटे झमाझम मेघा बरसे। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं कई जगहों पर हुए जलभराव से दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह धूप चढ़ते ही उमस भरी गर्मी सताने लगी। दोपहर सवा बारह बजे आसमान में छाए काले बादल बरस पड़े। झमाझम बारिश से गर्मी से व्याकुल लोगों के चेहरे खिल उठे। झमाझम बारिश से जीवन ठहर सा गया।

पानी से नहीं भीगे, इसके लिए लोग के कदम सुरक्षित स्थान पर ठहर गए। संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर में सन्नाटा सा पसर गया। करीब एक घंटे हुई बारिश से तापमान में गिरावट के चलते मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर बाद धूप खिलने से गर्मी का असर नहीं पड़ा। जबकि एक घंटे हुई झमाझम बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी।
विज्ञापन


देहरादून मार्ग, हरिद्वार मार्ग, क्षेत्र रोड, हीरालाल मार्ग, जीवनीमाई रोड पर जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। लोगों ने बताया कि मार्गो के किनारे नालिया चौक होने से सड़के तालाब में तब्दील होती है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका को नालियों की नियमित सफाई करानी चाहिए।

इनकी सुनिए
नालियों की नियमित सफाई होती है। लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा कूड़ेदान में डंप करने की बजाय नालियों में फेंक देते हैं, जिससे नाली चौक होती है। फिर भी कहीं इस तरह की समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा।
वीपीएस चौहान, अधिशासी अधिकारी

आंधी से बैटरी फार्म में शॉर्टसर्किट
श्यामपुर। तेज आंधी के कारण ग्राम सभा श्यामपुर स्थित एक बैटरी फार्म मेें शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे कई घरों की केबिल और बिजली के उपकरण फुंक गए।
विक्रम सिंह चौहान के पूरे घर की केबिल, मीटर व उपकरण जल गए। केबिल जलने से घर के अंदर धुआं निकलने लगा। जिससे घर के लोग घबरा गए। इसी तरह केवल सिंह चौधरी, वचन सिंह नेगी की भी केबिल जल गई। केबिल जलने से पहले बाहर खड़े बिजली के पोल में जबर्दस्त धमाका हुआ और चिंगारी निकली।

क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल नेगी ने बताया कि इस जगह केबिल जलने की घटना चौथी बार हुई है। कहा सामने आम का बगीचा है, जिसके ऊपर से हाईटेंशन लाईन तथा उसके नीचे घरों में जाने वाली विद्युत लाइन गुजरती है। कहा थोड़ी से हवा चलने पर शॉर्ट सर्किट हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि विद्युत लाइनों के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें