फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान की मयूमी बनी उत्तराखंड की बहू

Fri, 24 Feb 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विदेशी बहू के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सात समंदर पार दुबई में काम कर रहे उत्तराखंड का बेटा और जापान की बेटी ने शायद कभी सोचा भी नहीं था कि जहां से वह अपने पैरों पर खड़ेे होने की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं से वह अपने वैवाहिक जीवन की भी शुरुआत करेेंगे।
विज्ञापन



कुछ ऐसा ही हुआ रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि के ग्राम नेली निवासी कमलेश नौटियाल पुत्र सर्वेश्वर प्रसाद नौटियाल और जापान की रहने वाली मयूमी पुत्री टेरुकी के साथ। चार वर्षों से दोनों के बीच चल रही मुलाकात को एक नया आयाम मिल गया।

बृहस्पतिवार को कमलेश नौटियाल और मयूमी ने ऋषिकेश कोर्ट में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। दून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में उनकी शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई। पार्टी में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के नाते-रिश्तेदार भी शामिल हुए।  
विज्ञापन


          
कमलेश नौटियाल ने बताया कि वह 2010 से दुबई के एक होटल में सेफ है। उसी होटल में मयूमी भी टूर एंड ट्रैवर्ल्स डिपार्टमेंट में कार्यरत थी। इस बीच दोनों की मुलाकात हुई और यहीं मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती के साथ आगे बढ़ती गई। फिर दोनों ने एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि मयूमी को उत्तराखंड की संस्कृति से बहुत प्रेम हैं, उन्हीं के इच्छानुसार उन्होंने यहां कोर्ट मैरिज की। मयूमी भी इस शादी से बहुत खुश है। वैवाहिक रश्में समाप्त होने के दो सप्ताह बाद दोनों फिर दुबई लौट जाएंगे।

जापान की बहू को पाकर दूल्हे के पिता सर्वेश्वर प्रसाद नौटियाल और माता लक्ष्मी देवी भी खुश हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे की खुशी में बहुत खुश हैं। वहीं दूल्हे के छोटे भाई रमेश नौटियाल भी विदेशी भाभी पाकर परिवार के साथ मिलकर नाते रिश्तेदारों के बीच बधाईयां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें