फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों की गड्डी थमा कर सोने की चेन ठगी

Fri, 24 Feb 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
ठगी का शिकार हुई राजेश्वरी भट्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रिश्तेदार की शादी की सालगिरह से लौट रही एक महिला सरेराह ठगी का शिकार हो गई। दो शातिर ठग नकली नोट की गड्डी थमाकर उसकी सोने की चेन ले उड़े। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने काफी दौड़धूप की, लेकिन ठग हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


डांडी बडकोट, रानीपोखरी निवासी राजेश्वरी भट्ट पत्नी स्व. सुखराम भट्ट कैलास गेट, मुनिकीरेती स्थित ओमकारानंद स्कूल में कार्यरत है। राजेश्वरी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह रेलवे रोड स्थित नीरजभवन में रिश्तेदार की शादी की वर्षगांठ पर आयोजित पार्टी में शामिल होने गई थीं।

पार्टी में शरीक होने के बाद वापस स्कूल लौट रही थी। इसी बीच हरिद्वार मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के पास एक युवक उसके पास आया। बताया कि मेरे एक दोस्त घर से रुपये चोरी किए अब उसे पछतावा हो रहा है। मौके पर उसका दोस्त भी आ गया और बोला आप चोरी के रुपये घर में जाकर दे दो।
विज्ञापन

इनकार किया तो वह रोने लगा। तरस आने पर राजेश्वरी उनके साथ पैदल तिलक रोड तक गई। यहां युवक ने कोहली मार्केट के सामने एक गली में घर होने का हवाला देकर रुमाल में बंधी नोटों की गड्डी थमा दी।

नोट की गड्डी लेकर जैसे ही राजेश्वरी युवक द्वारा बताए घर की ओर बढ़ीं, तभी पहले वाले युवक ने उसे टोका। कहा कि कैसे विश्वास करें कि आप रुपये इसके घरवालों को सौंपेगी। विश्वास के लिए अपनी सोने की चेन दे दो। झांसे में आई राजेश्वरी ने चेन उतारकर युवक को दे दी, लेकिन युवक ने रुमाल में लपेटकर चेन वापस लौटाने का नाटक किया और वहां से चले गए।

इसके बाद राजेश्वरी ने रुमाल खोला तो उसमें चेन नहीं थी। ठगी का अहसास होने पर कपड़े में बंधे नोटों की गड्डी देखी तो गड्डी के ऊपर पचास रुपये का एक नोट और नीचे नोट के आकार में कटे सादे कागज भरे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इधर-उधर खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें