फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के समीप बदहाल डेढ़ किमी सड़क दे रही दुर्घटनाओं को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने रेलवे स्टेशन के समीप बदहाल बनीं सड़क को दुरुस्त करने की मांग के लिए श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के प्रचार मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अगवत कराया कि रेलवे स्टेशन के समीप बीते एक वर्ष पहले डेढ़ किमी सड़क डायवर्ट किया गया था। पुराने रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे की जमीन पर सड़क बनीं हुई थी। रेलवे ने अपनी जमीन अधिग्रहित की तो सड़क को नीचे की तरफ डायवर्ट कर दिया था। रेलवे की ओर से सड़क का डामरीकरण किया गया था, जोकि एक सप्ताह में ही उखड़ गया। तब सड़क पर नकली डामर बिछाने पर रेलवे के कुछ अभियंताओं को निलंबित किया गया था। फिर उसके बाद इस सड़क पर डामर कार्य शुरू हुआ, लेकिन वह भी तीन सप्ताह बाद उखड़ने से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए हजारों चारधाम यात्री इसी मार्ग से पहुंच रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी हुई हैं। बीकेटीसी के प्रचार मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने कैबिनेट मंत्री से इसकी जांच के निर्देश देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें