फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अर्द्धकुंभ मेला की व्यवस्थाएं जांची

Sun, 07 Feb 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ मेले के मद्देनजर मुनिकीरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए जुटाई जा रही व्यवस्थाओं का शनिवार को टिहरी जिलाधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका मुनिकीरेती और ग्राम पंचायत तपोवन क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम ने खारास्रोत में कूड़ा निस्तारण केंद्र, मेले के लिए नवनिर्मित पार्किंग, स्ट्रीट लाइट आदि व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने मुनिकीरेती नाव घाट से गंगा में संचालित मोटर बोट में यात्रियों को लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मेला व्यवस्थाओं के प्रति कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम ने मुनिकीरेती नाव घाट के निरीक्षण के दौरान मोटर बोट संचालक को नाव में सवार होने वाले प्रत्येक यात्री को सुरक्षा के लिहाज से लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से पहनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निर्देश का उल्लंघन करने पर उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर को कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्रनगर केके मिश्रा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट, सफाई निरीक्षक आदेश कुमार, अवर अभियंता पवन कोटियाल, लेखपाल दयानाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें