फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
02 योग करते साधक -फाइल फोटो। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में 1 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को होगा। महोत्सव में शामिल होने के लिए विभिन्न प्रांतों के करीब 350 साधकों ने अपना पंजीकरण कर दिया है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पतंजलि आयुर्वेद के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, स्वामी अवधेशानंद, स्वामी नरेंद्रगिरी अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जीएमवीएन की ओर से महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ढौंडियाल ने बताया कि महोत्सव को कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन होगा। कोरोना के कारण इस बार महोत्सव में विदेशी साधकों की शामिल होने की उम्मीद कम है। देश से भी कम ही साधक इस महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस बार 7 मार्च को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी साधकों को योग की शिक्षा देंगी। महोत्सव के पहले दिन नवदीप जोशी और ऊषा माता साधकों को देंगे योग की शिक्षा देंगे।
सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुरू होने से पहले रविवार को विद्युत सुरक्षा विभाग के जोनल कार्यालय रुडकी से आकर विद्युत सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया। गंगा रिजोर्ट में प्रबंधक से विद्युत सुरक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने पंडाल का निरीक्षण किया। साथ ही महोत्सव में विद्युत संबंधित लापरवाही को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें