फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर। होटलों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए टिहरी पुलिस ने अग्नि सुरक्षा जांच अभियान चलाया। 12 अक्तूबर को अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने होटल वेस्टर्न, होटल ब्लूम बुटीक और होटल अनुतरा का निरीक्षण कर फायर रिस्क ऑडिट किया।
विज्ञापन

मंगलवार को फायर सर्विस टीम ने अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, फायर एनओसी और आपातकालीन निकास मार्गों की जांच की। अग्नि सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि होटल प्रबंधन को निकास मार्ग अवरोधमुक्त रखने और अग्निशमन उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। कहा कि आमजन, पर्यटकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिले में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और जागरूकता अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें