फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला चौक के पास सड़क पार करते हुए एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची चीता पुलिस के जवानों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि शनिवार देर शाम को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से छिद्दरवाला चौक के पास एक व्यक्ति को ट्रक के टक्कर मारने की सूचना मिली। मौके पर चीता पुलिस को भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक फरार हो गया। चीता पुलिस ने व्यक्ति को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस की सहायता से एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि मृतक की पहचान कल्याण सिंह (62) पुत्र स्वर्गीय स्वरूप सिंह निवासी छिद्दरवाला के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे। वापस लौटने के दौरान उनको ट्रक ने टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपी ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें