फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निर्दलीय प्रत्याशी मांग रहे कैंची वायुयान व केतली चुनाव चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए आयोग ने 47 चुनाव चिह्न निर्धारित किए है। इन चुनाव चिह्नों में सर्वाधिक मांग कैंची, वायुयान, केतली, पतंग और बाल्टी की है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकनपत्र में पसंद के तीन चुनाव निशान दिए है।



नामांकनपत्रों की जांच पूरी होने के बाद स्वीकृत किए गए नामांकन पत्रों के उम्मीदवारों को अब चुनाव चिह्न मिलने का इंतजार है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद शुक्रवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर राजनीतिक दलों के तीन प्रत्याशी है, जबकि निर्दलीय पांच उम्मीदवार है।
विज्ञापन


इसके अलावा वार्डों में भी निर्दलीय उम्मीदवार अपने पसंदीदा चुनाव चिह्न की मांग कर रहे है। उम्मीदवारों ने वायुयान, कैंची, केतली, बाल्टी, पतंग, कप प्लेट, बल्ला, छत का पंखा, गिलास, बस, आलमारी को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन




निर्दलीय उम्मीदवारों की पहली प्राथमिकता वायुयान, कैंची, बाल्टी और केतली रही है। वार्ड 15 निर्दलीय उम्मीदवार रियासत अली मोंटी ने बताया कि पसंदीदा चुनाव निशान पर प्रचार करने में आसानी होती है। कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने पिछले चुनाव में जिस चिह्न पर जीत हासिल की थी उसको पाने के लिए जोर लगा रहे है।निर्वाचन अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप ही चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें