फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बंगाला नाले पर पुलिया का लोकार्पण

Thu, 09 Jul 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। क्षेत्रीय विधायक द्वारा बड़कोंट पंचायत के दुजियावाला गांव में बंगाला नाले पर राज्य योजना के अंतर्गत 30.17 लाख रुपये की लागत से स्पान पुलिया का लोकार्पण किया गया। इस कार्य को लोनिवि की ओर से करवाया गया, जिससे बड़कोट और दुजियावाला के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि बरसात में बंगाला नाले के उफान पर होने के कारण बड़कोट और दुजियावाला के सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उफान के कारण लोग नाला पार नहीं कर पाते थे। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आवाजाही करने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों को उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन

नाले पर उफान वाले दिन कोई भी बच्चा स्कूल नहीं जा पाता था। यह बड़कोट के लोगों की करीब पचास वर्ष से अधिक पुरानी मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। ग्राम प्रधान दीक्षा भट्ट ने कहा कि बड़कोट पंचायत के लिए यह बड़ा कार्य हुआ है, जिससे सैकड़ों परिवारों को आवाजाही करने में आसानी होगी।
कहा कि बंगाला नाला कई गांवों में कहर बरपाता है। अब इस समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने अन्य समस्याएं भी रखीं। सुनील भट्ट, पूनम सजवाण, दीवान सिंह, विजय भट्ट, अरुण शर्मा, आयुष मल्ल, बलवंत सिंह, नवीन, संदीप भट्ट, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
सड़कों, सिंचाई लाइन और पानी के टैंक का लोकार्पण
विधायक गैरोला ने पहाड़ी क्षेत्रों कौड़सी और फागसी में नौ लाख रुपये की विधायक निधि से दो आंतरिक सड़कों, सिंचाई पाइप लाइन और पानी के टैंक का लोकार्पण किया। कौड़सी में सुरेश्वर महादेव मंदिर में दो लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित टिन शेड और सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। वहीं भोगपुर में खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्थानीय महिला कारीगरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। दीवान सिंह, अरुण शर्मा, बलवंत सिंह, ग्राम प्रधान मीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें