10 स्वर्गाश्रम क्षेत्र के रामेश्वरम मंदिर में दुग्धाभिषेक करते भाजपाई।
- फोटो : RISHIKESH
काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के नए दिव्य और भव्य स्वरूप का अनावरण किया। इस मौके पर स्वर्गाश्रम मंडल के रामझूला स्थित रामेश्वरम मंदिर में भाजपाइयों ने दिव्य काशी भव्य काशी के तहत दुग्धाभिषेक किया।
सोमवार को मंडल अध्यक्ष गुरपाल बत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भोलेनाथ को दुग्धाभिषेक कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। भाजपाइयों ने कहा कि वर्षों बाद भगवान विश्वनाथ के भक्तों को उनके सहज, सुंदर और सुलभ दर्शन साकार हो सकेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार सनातन संस्कृति का मान प्रतिष्ठित कर मठ एवं मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम कर रही है। उसके बाद उन्होंने स्वर्गाश्रम स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखा।
इस मौके पर प्रीतम राणा, मनवीर सिंह बिघाना, भरतलाल, भानुमित्र शर्मा, मनोज डोबरियाल, विनीता नौटियाल, गोपाल अग्रवाल, मनीष राजपूत, अशोक अग्रवाल, देवेंद्र पयाल, अभिनंदन दुबे और अशोक भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद