फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: त्याडो मैदान के पास अवैध खनन से मकर संक्रांति मेले और खेल मैदान पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
त्याडो मैदान के समीप होटल संचालकों की ओर से किए जा रहे अवैध खनन से ऐतिहासिक मकर संक्रांति मेले और खेल मैदान पर खतरा मंडरा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खनन रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन




त्याडो मैदान के पास होटल संचालकों ने पत्थर और रेत निकालने के लिए करीब 2 मीटर गहरा और लगभग 50 मीटर लंबा गड्ढा खोद दिया है। इस मैदान में हर साल मकर संक्रांति पर बड़ा मेला लगता है, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों के लोग पहुंचते हैं। युवा भी यहां खेलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में यह गड्ढा और गहरा हो जाएगा और बरसाती पानी सीधे मैदान की ओर मुड़ जाएगा, जिससे मैदान को नुकसान होगा। ग्रामीण रविंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह ने प्रशासन से अवैध खनन रुकवाने की मांग की है। कहा कि होटल बनाने के नाम पर मनमाने तरीके से खनन किया जा रहा है। इससे सार्वजनिक मैदान का अस्तित्व खतरे में है। स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह और मोहन बडोला ने बताया कि विकासखंड की योजनाओं में रॉयल्टी का प्रावधान है। मनरेगा के काम में सरकार पत्थर इस्तेमाल करने पर रॉयल्टी लेती है, लेकिन होटल, रिजॉर्ट संचालकों की ओर से रात-दिन चोरी से सामग्री चुगान करने पर सरकार को किसी तरह की रॉयल्टी नहीं मिलती। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


कोट

अवैध रूप से खनन नहीं किया जा सकता। शिकायत मिली है। मौके पर जाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



-वेद प्रकाश सिंह पटवाल, राजस्व उप निरीक्षक पट्टी तल्ला उदयपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें